गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम ! भारी बारिश के बीच District Magistrate ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

Gurugram News: गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव के बाद जिला अधिकारी (District Magistrate) ने सलाह दी गई है जहां भी संभव हो, कंपनियां, अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान करें।

Gurugram News: गुरुग्राम जिले में पिछले 24 घंटों के. दौरान हुई भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन (District Magistrate) ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों से अपने कर्मचारियों को घर से काम (Work from Home) करने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

24 घंटों में 97 मिमी बारिश

जिला प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 05 अगस्त 2026 (सुबह 8:00 बजे) से 06 अगस्त 2026 (सुबह 8:00 बजे) के बीच गुरुग्राम जिले में कुल 97 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट

इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 06 अगस्त 2026 के लिए जिले में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव (Waterlogging) और भारी ट्रैफिक जाम (Traffic Congestion) की संभावना जताई गई है।

6 और 7 अगस्त को WFH

सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और नागरिक एजेंसियों द्वारा जल निकासी व सड़क मरम्मत कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा करने के उद्देश्य से प्रशासन ने विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे 06 अगस्त से 07 अगस्त 2026 तक, जहां भी संभव हो, अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान करें।

आम नागरिकों के लिए जिला प्रशासन की अपील

सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है और निम्नलिखित बातों का ध्यान रखने को कहा है

अनावश्यक यात्रा से बचें: बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।

आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें: मौसम और यातायात से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और अपडेट रहें।

प्रशासन का सहयोग करें: स्थिति को सामान्य बनाने और जल निकासी कार्यों में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1