‘जूम’ ने चीनी एक्टिविस्ट का अकाउंट किया सील

कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में हुए Lockdown के बीच ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म Zoom ने काफी चर्चा हासिल की। दुनियाभर के दफ्तरों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ मोड के दौरान लगातार कॉन्फ्रेंस कॉल के लिए इसका इस्तेमाल किया गया। इस बीच Zoom को अलग-अलग कारणों से आलोचना का भी शिकार होना पड़ा और इस कड़ी में एक और मामला जुड़ गया है, जिसने इस प्लेटफॉर्म पर सवाल खड़े किए हैं।

कुछ दिनों पहले ही कंपनी पर आरोप लगा था कि ये यूजर्स का डेटा चोरी कर रही है और उन्हें ऊंचे दामों पर बेच रही है। इस विवाद के बाद खबरें आई थीं कि कई दफ्तरों में इसके इस्तेमाल पर रोक लग गई।

Zoom पर आरोप लगा है कि इसने अमेरिका में रह रहे चीन के एक एक्टिविस्ट का अकाउंट बंद कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार चीन के एक्टिविस्ट झू फेंगसुओ (Zhou Fengsuo) ने हाल ही में एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी, जो 1989 में चीन में हुए टिनामेन स्क्वेयर घटना की 31वीं सालगिरह पर आधारित थी।

गैजेट्स नाओ की रिपोर्ट के अनुसार 31 मई को करीब 250 लोगों ने इस ऑनलाइन इवेंट में हिस्सा लिया था। हालांकि इसके बाद जब 7 जून को झू ने दोबारा Zoom में लॉग इन करने का प्रयास किया, तो उन्हें मैसेज मिला की उनका अकाउंट बंद कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार झू ने कंपनी को ई-मेल के जरिए सपंर्क किया और इसका कारण जानना चाहा, लेकिन उन्हें कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। वहीं इस कॉन्फ्रेंस के आयोजकों ने कंपनी के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की।

अमेरिकी वेबसाइट Axios.com से बात करते हुए Zoom ने कहा कि ग्लोबल कंपनी होने के नाते उन्हें हर देश के कानूनों का पालन करना होता है। कंपनी ने कहा कि जब किसी इवेंट में अलग-अलग देशों के लोग हिस्सा लेते हैं, तो हिस्सा लेने वाले लोगों को भी अपने देश के कानूनों का पालन करना होता है। कंपनी ने बयान में ही बताया कि अमेरिका के रहने वाले एक्टिस्ट का अकाउंट रिएक्टिवेट किया जा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1