Mayawati fires on Yogi Adityanath Government

उत्तर प्रदेश में न कानून का डर,न कानून का राज- मायावती

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती उत्तर प्रदेश में Coronavirus के संक्रमण के दौर में भी बढ़ते अपराध से बेहद परेशान हैं। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं Mayawati ने सोमवार को मीडिया संदेश जारी किया।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब न तो कानून का डर है और न ही कानून का राज है। प्रदेश में बढ़ते अपराध से यहां की आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि यह तो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि Coronavirus के संक्रमण काल में भी उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है जबकि प्रदेश सरकार का दावा है कि Lockdown तथा अनलॉक में पुलिस बेहद मुस्तैद है।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध का शिकार पुलिस के साथ ही लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी मीडिया भी है। आजमगढ़ मंडल के बलिया में सोमवार को पत्रकार की हत्या बेहद ही दुखद है। Mayawati ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी ही अब जुल्म तथा ज्यादती का शिकार है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के गैंगस्टर तथा एनएसए के तहत कार्रवाई करने के बाद भी अपराध तथा अपराधी नियंत्रण में नहीं है। लगता है कि प्रदेश में कानून का अनुचित व द्वेषपूर्ण प्रयोग हो रहा है। जिसके कारण ही अपराधी बेखौफ हो गए हैं।

बसपा मुखिया Mayawati ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अब हमारे चार बार के कार्यकाल के समय की कानून-व्यवस्था याद आने लगी है। गरीब, मजदूर तथा कमजोर वर्ग के लोग काफी परेशान हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार की बदहाली का हाल यह है कि बात-बात पर रासुका, देशद्रोह व अन्य अति संगीन धाराओं के इस्तेमाल के बावजूद भी यहां अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश में Corona महामारी काल में भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया जगत के लोग भी यहां आए दिन हत्या व जुर्म के शिकार हो रहे हैं। आजमगढ़ मंडल में हुई पत्रकार की हत्या इसका ताजा उदाहरण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1