केरल के 3 जिलों में यलो अलर्ट, 5 जून तक मॉनसून की संभावना

मौसम विभाग ने केरल के 3 जिलों- अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की में शुक्रवार को यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बिजली की गरज के साथ तेज रफ्तार हवाओं के चलने का अलर्ट जारी हुआ है। कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। इसके साथ ही 5 जून को मॉनसून आने की संभावना भी जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से आज दोपहर जारी स्टेटमेंट के अनुसार केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 5 जून तक पहुंच सकता है। इसके 4 दिन आगे या पीछे रहने की संभावना है। पिछले साल भी केरल में एक जून की डेट से 5 दिन बाद 6 जून को मॉनसून आया था।

विभाग के अनुसार मलप्पुरम, थ्रिसूर, पलक्कड में कुछ जगहों पर सामान्य बारिश होने की संभावना है। वहीं लक्षद्वीप में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 12 घंटों में यह डिप्रेशन बन जाएगा। ऐसे में 16 मई की शाम को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया, ‘निम्न दबाव की वजह से 18 मई को ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 19 और 20 मई को पश्चिम बंगाल में भी बारिश की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर तो भारी बारिश हो सकती है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1