CCTV के मामले में न्यूयॉर्क और लंदन से आगे है दिल्ली: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया की एक खबर का हवाला देते हुए गुरुवार को कहा कि प्रति वर्ग मील पर सबसे अधिक CCTV कैमरे लगाने के मामले में राष्ट्रीय राजधानी ने न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है.

‘फोर्ब्स इंडिया’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए लिखा, ‘यह कहते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है कि दिल्ली ने प्रति वर्ग मील पर लगे सर्वाधिक कैमरों के साथ शंघाई, NY (न्यूयॉर्क) और लंदन जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है. दिल्ली में 1826 कैमरे और लंदन में 1138 कैमरे प्रति वर्ग मील पर लगे हैं. तेजी से काम कर इतने कम समय में इस मुकाम को हासिल करने के लिए हमारे अधिकारियों और इंजीनियरों को बधाई.’

‘फोर्ब्स इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दिल्ली में प्रति वर्ग मील पर 1,826.6 CCTV कैमरा लगे हैं. इस सूची में चेन्नई तीसरे स्थान पर है, जहां प्रति वर्ग मील पर 606.6 CCTV कैमरे लगे हैं. वहीं, मुंबई 18वें स्थान पर है, जहां 157.4 CCTV कैमरे लगे हैं.’

दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं. सरकार का लक्ष्य दो चरणों में शहरभर में करीब 2.8 लाख CCTV कैमरे लगाना है. PWD अधिकारियों के अनुसार, दिसम्बर 2019 तक शहर में 1,05,000 से अधिक CCTV कैमरे लग चुके थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1