रूस: विक्ट्री डे परेड आज, LAC पर तनाव के बीच भारत और चीन के रक्षा मंत्री एक साथ होंगे मौजूद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 75वीं विक्ट्री डे परेड समारोह में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय रूस यात्रा पर हैं। बता दें राजनाथ सिंह बीते सोमवार की देर शाम रूस पहुंचे थे। आज राजनाथ सिंह की रूस यात्रा का तीसरा दिन है। वो द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आज मॉस्को में आयोजित भव्य सैन्य परेड में शामिल होंगे। एलएसी पर जारी तनाव के बीच मॉस्को में भारत और चीन के रक्षा मंत्री एक साथ मौजूद हैं। सोवियत युद्ध की स्मृति में आयोजित इस समारोह के लिए दुनिया के कई देशों के नेता और सैनिक दस्ते शामिल होते हैं। राजनाथ सिंह की वापसी 25 जून की देर शाम होगी। परेड भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे शुरु होगी

आपको बता दें इस इस कार्यक्रम में चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही भी 24 जून को होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए रूस पहुंच चुके हैं। भारत और चीन के सैनिक भी आज एक साथ रेड स्क्वेयर पर परेड में हिस्सा लेगें। सूत्रों के मुताबिक रूस के विक्ट्री डे परेड में समारोह में चीन के 105 सदस्यों वाले प्रतिनिधि मंडल का प्रतिनिधत्व रक्षा मंत्री फेंगही करेंगे। इसके साथ ही भारत की ओर से 24 जून को होने वाली परेड के लिए तीनों सेनाओं के 75 सैनिकों के शामिल होने की खबर है। इसकी अगुवाई एक कर्नल रैंक अधिकारी कर रहे हैं। वहीं भारतीय दल की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। सीमा तनाव के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है जहां दोनों देशों के सैनिक साथ हैं। हालांकि मॉस्को में भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों के बीच किसी द्विपक्षीय मुलाकात का कोई निर्धारित कार्यक्रम नहीं है।

बता दें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ये तीन दिवसिय रूस यात्रा काफी अहम मानी जा रही है वो भी ऐसे समय में जब भारत-चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है। विशषज्ञों की माने तो इस दौरान भारत रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम से लेकर सुखोई-30 व आधुनिक मिग-29 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति तेज करने का आग्रह कर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1