बॉर्डर और सड़कें सील, यमुना में तैरकर हरियाणा से यूपी आ रहे मजदूर, पुलिस अलर्ट

Lockdown के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर अपने घर पहुंचने के लिए तमाम तरीके निकाल रहे हैं। ऐसा ही कुछ किया हरियाणा के पानीपत में फंसे उत्तर प्रदेश के 12 मजदूरों ने। ये लोग हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर बहने वाली यमुना नदी में कूदे और नदी पार करने के साथ ही यूपी में पहुंच गए। हालांकि, इनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और पुलिस ने इनको पकड़ लिया। अब पुलिस ने इन सभी लोगों को क्वारंटीन होम (Home Quarantine) में रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग पानीपत की सब्जी मंडी में काम करते हैं। इनका कहना है कि जब इनके मालिक ने खाना देना बंद कर दिया तो मजबूरन ये लोग अपने घरों को चल पड़े। ये सभी पानीपत से लगभग 750 किलोमीटर दूर कौशांबी जा रही थे। यमुना पार करके ये सभी शामली जिले में पहुंच गए। शामली के गंगेरू गांव के लोगों ने इन्हें देखा तो पुलिस को सूचना दे दी।

गुरुवार को भी लगभग 15 मजदूरों ने हरियाणा के कुंजपुरा इलाके में यमुना पार करके UP के शामली जिले में आने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने इन्हें वापस भेज दिया। इन्हीं मजदूरों की तरह हरियाणा में फंसे सैकड़ों मजदूर नदी पार करके UP में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है। बॉर्डर सील करने और सड़कों पर बैरिकेड्स लगाने के बाद अब पुलिस को नदी की भी रखवाली करनी पड़ रही है।

शामली और बागपत जिलों की सीमा पर यमुना नदी UP और हरियाणा को अलग करती है। अप्रैल के पहले हफ्ते में पुलिस ने ऐसे कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जो ट्यूब के सहारे यमुना पार करने की कोशिश कर रहे थे। गांव वालों ने ही एक-एक व्यक्ति से 200 से 300 रुपये लेकर ये ट्यूब दी थी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद इस कारोबार पर लगाम लगाई जा सकी। इस संदर्भ में शामली के जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कई गांव के प्रधानों के साथ मीटिंग की। यमुना किनारे स्थित गांवों के लोगों से अपील की गई है कि नदी पार करने वाले शख्स को देखते ही पुलिस को सूचना दें।

इस बारे में शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर कहती हैं, ‘नदी पार करके आने वाले ज्यादातर लोग शामली के नहीं बल्कि गोरखपुर, वाराणसी और अन्य जिलों के हैं। लॉकडाउन के कारण हम इन्हें इनके घर नहीं भेज सकते हैं। सरकार का फैसला है कि जो जहां है, वहीं रहे। हमने उन्हें वापस भेजने के बाद हरियाणा प्रशासन को सूचना दी है। करनाल में ही यूपी के 740 मजदूर शेल्टर होम्स में रह रहे हैं।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1