Coronavirus India Cases

सर्दी में देश में नवंबर तक हो सकते हैं एक करोड़ मरीज, 5 लाख की हो सकती है मौत- स्टडी में दावा

दुनियाभर में Coronavirus के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच भारत के लिए भयभीत करने वाली स्टडी सामने आई है। Coronavirus से संबंधित स्टडी में कहा गया है कि सर्दी में देश में Corona के मामलों में तेजी आ सकती है। इसके अलावा एक नवंबर तक देश में Corona के 1 करोड़ से ज्यादा केस हो सकते हैं। वहीं, मृतकों का आंकड़ा 5 लाख तक पहुंचने की आशंका है।

आईआईटी भुवनेश्वर और एम्स भुवनेश्वर की संयुक्त स्टडी में कहा गया, ‘सर्दियों की शुरुआत से भारत के Corona के मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है।’ स्टडी के अनुसार, तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के बाद संक्रमण के मामलों में 0.99% की गिरावट आ सकती है। इसके अलावा मामलों के दोगुना होने का समय तकरीबन 1.13 दिन बढ़ सकता है। स्टडी में पाया गया है कि आर्द्रता में बढ़ोतरी से मामलों की संख्या में वृद्धि होती है, जबकि मामलों के दोगुना होने का समय लगभग 1.18 दिन घट जाता है। इससे मॉनसून में मामलों की तेजी की आशंका है और यह सर्दियों में भी तेजी से बढ़ सकता है।

वहीं, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) की एक स्टडी आईआईटी एम्स की स्टडी को बल देती है। इस स्टडी में Corona के मामलों को लेकर कहा गया है कि एक सितंबर तक, देश में 35 लाख मामले हो जाएंगे। यह मौजूदा मामलों का साढ़े 3 गुना अधिक है। इस समय देश में रोजाना लगभग 30 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। स्टडी के अनुसार, कुल संभावित मामलों में से 10 लाख केस एक्टिव केस होंगे, जबकि मरने वालों की संख्या 1.4 लाख हो सकती है।

नवंबर में पार हो सकता है एक करोड़ का आंकड़ा

स्टडी के अनुसार, भारत में एक नवंबर तक Coronavirus के मामलों की संख्या 1 करोड़ के पार जा सकती है। एक नवंबर को 1.2 करोड़ कुल मरीज और 5 लाख मौतें हो सकती हैं। वहीं, एक जनवरी तक मृतकों की संख्या बढ़कर 10 लाख हो सकती है। स्टडी के अनुसार, एक जनवरी को, देश में Coronavirus के मामले 2.9 करोड़ हो सकते हैं।

अगले साल मार्च तक कितने होंगे मामले?

स्टडी में मार्च, 2021 तक पीक पर पहुंचने की भविष्यवाणी नहीं की गई है। कहा गया है कि उस समय देश में 6.2 करोड़ मामले होंगे, जिसमें से 82 लाख सक्रिय मामले होंगे। इसके अलावा तब तक 28 लाख मौतें हो चुकी होंगी। वहीं, स्टडी में कहा गया है कि सबसे बेहतर स्थिति में भी इस साल सितंबर तक, देश में 20 लाख Coronavirus के मामले होंगे। इसके अलावा मृतकों का आंकड़ा 88 हजार पहुंच सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1