मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोजपा अध्यक्ष Chirag Paswan के हमले रुक नहीं रहे हैं। एक बार फिर चिराग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कहीं फिर से लालू की शरण में न चले जाएं। लोजपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि पिछली बार लालू प्रसाद के आशीर्वाद से Nitish Kumar मुख्यमंत्री बने थे। बाद में उन्हें धोखा दे कर BJP के शरण में चले गए। इस बार कहीं प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लेने के बाद फिर से लालू की शरण में न चले जाएं।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी और बिहार NDA से अलगहोने का एलान कर दिया था। हालांकि BJP के सभी वरिष्ठ नेताओं ने साफ कर दिया है कि Nitish Kumar ही बिहार के CM बनेंगे।
हालांकि केंद्रीय NDA का हिस्सा होने के बाद भी लोजपा अध्यक्ष लगातार Nitish को निशाने पर लिए हुए हैं। लोजपा ने अपने ज्यादातर प्रत्याशी उन्हीं सीटों पर उतारे हैं जहां से नीतीश की पार्टी जदयू मैदान में है।
बता दें कि Chirag Paswan का कहना है कि Nitish Kumar द्वारा उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मौत के बाद उनके रुख से आहत हुआ था। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने उनसे बात की थी और उनसे या उनकी मां के प्रति संवेदना व्यक्त नहीं की थी।
गौरतलब है कि हाल में ही CM नीतीश ने कहा था कि रामविलास पासवान क्या जदयू के समर्थन से बिना राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो सकते थे। इस पर Chirag Paswan ने कहा कि नीतीश जी को याद रखना चाहिए कि मेरे पिता को BJP के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा एक राज्यसभा सीट दिए जाने का वादा किया गया था।