Nitish Kumar

बिहार में ‘खेला’ होगा? मोदी-शाह से नीतीश की मुलाकात के बाद आरजेडी का चौंकाने वाला ये दावा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बीते सोमवार (22 दिसंबर, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी. इन नेताओं की मुलाकात के बाद बिहार में विपक्षी दल चौंकाने वाला दावा करने लगे हैं. मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में आरजेडी के नेता और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा बयान दिया.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने का प्लान बीजेपी ने तैयार किया है. दिल्ली की बैठक में उसी पर चर्चा हुई है. बीजेपी का दबाव है नीतीश पर कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ें. खरमास के बाद (14 जनवरी) के बाद खेला होगा. दही-चूड़ा खाने के बाद खेल होगा. बीजेपी इस कोशिश में है कि बिहार में सभी क्षेत्रीय दलों को तोड़ दें और अपना सीएम बना लें.

दोनों जगह एनडीए की सरकार… बिहार को मिले लाभ
दूसरी ओर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. बिहार से हैं. आज (मंगलवार) आ रहे हैं. बिहार की भलाई के लिए कौन सी योजनाओं की शुरुआत यहां करवाते हैं यह देखना होगा. केंद्र और बिहार दोनों जगह एनडीए की सरकार है, उम्मीद करते हैं उनसे लाभ बिहार की जनता को मिलेगा. एक सवाल पर कहा कि बीजेपी स्वागत कर रही है तो करे. बिहार से पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है. बतौर सीएम नीतीश न बिहार को विशेष पैकेज दिलवा पाए न बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, न ही पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1