व्लादिमीर पुतिन के पास अब 2036 तक रूस की कमान

मॉस्को- रूस में हुई हालिया वोटिंग व्लादिमीर Putin के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। व्लादिमीर Putin अब 2036 तक सत्ता में काबिज रह सकेंगे। वहां की जनता ने इस संविधान संशोधन को मंजूरी दे दी है। दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin को 2036 तक पद पर बने रहने का प्रावधान करने वाले संविधान संशोधन कानून पर जनता की राय मांगी गई थी। इस वोटिंग में जनता ने संसोधन की मंजूरी दी।


अब संविधान संशोधन कानून के जरिए Putin का वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें 6-6 साल के 2 अतिरिक्त कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद मिलना तय है। Coronavirus महामारी की वजह से वोटिंग स्लो भी हुई। बूथ पर लोगों की भीड़ नहीं लगाई गई। पूरी वोटिंग एक हफ्ते में हो पाई। संविधान में किए गए संशोधनों के लिए जनता को विश्वास में लेने के वास्ते Putin ने बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा था।

राजनीतिक विश्लेषक और क्रेमलिन के पूर्व राजनीतिक सलाहकार ग्लेब पाव्लोव्स्की ने कहा कि Coronavirus संक्रमण के खतरे को दरकिनार कर Putin ने यह वोटिंग करवाई। जो उनकी संभावित कमजोरी को दर्शाता है। पाव्लोव्स्की ने कहा, ‘Putin को अपने करीबियों का विश्वास हासिल नहीं है और वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि भविष्य में क्या होगा।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें इस बात का पुख्ता सबूत चाहिए कि जनता उनका समर्थन करती है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1