लॉक डाउन में कन्ट्रोल रूम से हेलो डॉक्टर सेवा की शुरूआत

Lockdown में अब घर बैठे ही लोगों को स्वास्थ्य संबन्धि जानकारी मिल सकेगी। इसमें एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुष व यूनानी इन सभी विधाओं के 180 डॉक्टर्स सुबह 10 से 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

Covid-19 के तहत मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम के निर्देश में स्मार्ट सिटी कन्ट्रोल रूम से हेलो डॉक्टर सेवा की शुरूआत की गई है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर 0522-3515700 पर कोई भी जनपदवासी कॉल करके चिकित्सकीय परामर्श ले सकता है। Corona संक्रमण की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थी।

नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि हमारे पैनल में कुल मिलाकर 180 डॉक्टर्स है। इसमें डॉक्टर और मरीज के बीच सीधा बातचीत होगा। डॉक्टर समस्या को सुनकर मरीज को दवा नोट करा देगें। साथ ही साथ जो लोग Corona ट्रामा में हैं, Corona से भयभीत हैं, उनके लिए यह हेल्पलाइन बहुत मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं की जानकारी लॉक डाउन के कारण लोगों को नहीं मिल पा रही है।

नगर आयुक्त ने कहा कि इस व्यवस्था से वह स्वयं डॉक्टर को कॉल करके अपनी समस्या को बता सकते हैं। यह हेल्पलाइन मुख्य रूप से घर बैठे अपनी स्वास्थ्य सम्बंधित जिज्ञासाओं को जानने के लिए है।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार से एक दूसरी सेवा ग्रीन एम्बुलेंस भी शुरू की गई है। जिसमें नगर निगम के माध्यम से 6 पानी टैंकरों के द्वारा जनपद पेड़-पौधों को पानी दिया जाएगा। Lockdown के कारण पौधों को पानी नहीं दिया जा रहा है, जिससे कई जगह पर जैसे पार्कों, सड़क के किनारे या ऐसे परिसरों में जहां कोई पानी देने वाला नहीं है वहां के पौधे सूख रहे हैं। जिसके लिए यह सेवा शुरू की जा रही है। 6 टैंकरों के द्वारा शहर के समस्त पेड़-पौधों को पानी दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1