संघ लोक सेवा आयोग UPSC) ने सिविल सर्विसेज़ फाइनल एग्जाम की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अनुज अग्निहोत्री ने UPSC CSE एग्जाम में टॉप किया है। राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने UPSC CSE एग्जाम 2026 में टॉप किया है। राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। रिजल्ट शुक्रवार, 6 मार्च को घोषित किया गया। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और अलग-अलग सेंट्रल सर्विस में ग्रुप A और ग्रुप B में अपॉइंटमेंट के लिए कुल 958 कैंडिडेट रिकमेंड किए गए हैं।
कौन हैं अनुज अग्निहोत्री
अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के कोटा के पास एक छोटे से शहर रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्राइमरी स्कूलिंग वहीं पूरी की और फिर हायर एजुकेशन के लिए जोधपुर चले गए। उन्होंने ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर (AIIMS जोधपुर) से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने इंटर्नशिप की। मेडिकल लाइन में जाने की बजाय उन्होंने प्रशासनिक सेवा का रास्ता चुना। इससे पहले उन्होंने अनुज ने Danics ज्वाइन किया था, जोकि Central Civil Services (Group-B) की प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत आती है।
अनुज ने अपने पांचवें प्रयास में UPSC CSE एग्जाम पास किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि “हे भगवान, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। भगवान महान हैं। 6 साल की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई। अपने पांचवें प्रयास में AIR 1 हासिल की। टॉपर ने माता-पिता की भूमिका को भी स्वीकार करते हुए कहा, “मम्मी, पापा और मेरे सभी टीचर को धन्यवाद।”
UPSC CSE के टॉप 10 टॉपर
रैंक 1 – अनुज अग्निहोत्री
रैंक 2 – राजेश्वरी सुवे एम
रैंक 3 – आकांश ढुल
रैंक 4 – राघव झुनझुनवाला
रैंक 5 – इशान भटनागर
रैंक 6 – ज़िनिया अरोड़ा
रैंक 7 – एआर राजा मोहिद्दीन
रैंक 8 – पक्षाल सेक्रेटरी
रैंक 9 – आस्था जैन
रैंक 10 – उज्ज्वल प्रियांक।

