IPL 2026 Schedule: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच से करेगी. CSK इस बार खूब चर्चा में होगी क्योंकि संजू सैमसन पीली जर्सी में अपना डेब्यू करने वाले हैं. चेन्नई की टीम पिछले सीजन यानी IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही थी. ऋतुराज गायकवाड़ की सेना इस बार अपनी किस्मत बदलना चाहेगी. आयुष म्हात्रे ने पिछले साल बहुत प्रभावित किया था और इस बार 14.2 करोड़ में बिकने वाले कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर से चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत उम्मीदें होंगी. यहां देख लीजिए CSK को IPL 2026 में अपने मैच कब और किसके साथ खेलने हैं.
CSK के सभी मैचों की लिस्ट:
30 मार्च – CSK vs RR – गुवाहाटी
3 अप्रैल – CSK vs PBKS – चेन्नई
5 अप्रैल – CSK vs RCB – बेंगलुरू
11 अप्रैल – CSK vs DC – चेन्नई
14 अप्रैल – CSK vs KKR – चेन्नई
18 अप्रैल – CSK vs SRH – हैदराबाद
23 अप्रैल – CSK vs MI – मुंबई
26 अप्रैल – CSK vs GT – अहमदाबाद
2 मई – CSK vs MI – चेन्नई
5 मई – CSK vs DC – दिल्ली
10 मई – CSK vs LSG – चेन्नई
15 मई – CSK vs LSG – लखनऊ
18 मई – CSK vs SRH – चेन्नई
21 मई – CSK vs GT – चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स आखिरी बार 2023 में चैंपियन बनी थी. उस समय फाइनल में CSK ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था. उसके बाद दोनों सीजन में चेन्नई की टीम प्लेऑफ तक जाने में नाकाम रही है. इस बार चेन्नई छठी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
CSK का स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू विलियम शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, मैट हेनरी, राहुल चाहर

