14 फरवरी को देश और दुनिया के कई हिस्सों में Valentine Day मनाया जाता है। इसे प्यार का दिन कहा जाता है। Valentine Day पर लोग अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें गिफ्ट्स देते हैं और उन्हें सरप्राइज भी देते हैं। कहा जाता है कि प्यार का इजहार आपके पार्टनर को यह फील कराना कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं, हर कपल के लिए Valentine Day सबसे बेस्ट वीक होता है। सात फरवरी को रोज डे के साथ शुरू होने वाला Valentine Week 14 फरवरी को Valentine Day के साथ खत्म होता है।

Kiss डे क्यों मनाया जाता है?
माना जाता है कि किस कई तरह के होते हैं जैसे माथे पर किस आपकी घबराहट दूर करता है और आपके अंदर आत्मविश्वास जगाता है। साहित्यकारों का मानना है कि किस दिल को फिर से जवान बना देता है और दो लोगों के बीच की दूरियों को मिटाने में मदद करता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि गाल पर चुंबन का मतलब शारीरिक संबंध की ओर बढ़ना नहीं, बल्कि प्रेम और वात्सल्य का इज़हार भी होता है। माना जाता है कि चुंबन में एक अनिर्दिष्ट शक्ति होती है, और अगर बिना रुके लंबे समय तक किस किया जाए तो यह व्यक्ति की मनोदशा में भी सुधार कर सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी किस या चुंबन का बहुत महत्व माना जाता है और इस तरह से Valentine Day से एक दिन पहले यह दिन काफी खास माना जाता है।
क्यों और कब से मनाया जा रहा है Valentine Day?
Valentine Day को प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्या है Valentine Day, कैसे हुई इसकी शुरुवात? 270 ईसवी की बात है। रोमन साम्राज्य में एक राजा था। उनका नाम था क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय। कहा जाता है कि वो प्रेम संबंधों और शादी के सख्त खिलाफ था। उसका मानना था कि प्रेम या शादी से सैनिक अपना लक्ष्य भूल जाते हैं। इसलिए उसने सैनिकों के विवाह करने पर रोक लगा दी। उसी राज्य में संत Valentine भी रहते थे। उन्होंने इस आदेश का विरोध किया तो क्लाउडियस ने उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया। माना जाता है।