जानिए क्या होता है लॉकडाउन

लॉकडाउन एक इमर्जेंसी व्यवस्था है। जिसके तहत निजी प्रतिष्ठानों, निजी कार्यालयों व सार्वजनिक परिवहन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाता है। यानी लोगों के पास अपने घरों से निकलने की कोई खास वजह होनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बीते रविवार का बताया गया कि ‘लॉकडाउन से लोगों को थोड़ी असुविधा जरूर होगी। लेकिन इसके पीछे जो नीयत है, उसे समझने की जरूरत है। यह सब अस्थाई है और महामारी से बचने के लिए इस तरीके को पूरी दुनिया अपना रही है।

यूं तो राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक में शनिवार को ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र में नियमित Lockdown की घोषणा कर दी गई थी। लेकिन रविवार शाम 22 राज्यों में आंशिक Lockdown के आदेश आए। इसके तहत दिल्ली, केरल और बिहार सोमवार सुबह 6 बजे से पूरी तरह बंद किए जा रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या बंद रहेगा
सार्वजनिक परिवहन बंद है। पर कुछ राज्यों ने कहा है कि 25% सरकारी बसें चलेंगी। सभी दुकानें, बड़े स्टोर, फैक्ट्रियाँ, वर्कशॉप, दफ्तर, गोदाम, साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। अगर किसी जिले की सीमा दूसरे राज्य से मिलती है, तो उसे सील किया जाएगा। यानी बॉर्डर सील होंगे। एक राज्य से दूसरे राज्य को जोड़ने वाली बस और रेल सेवाएं रद्द कर दी जाएंगी। कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया जाएगा। सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम रद्द कर दिए जाएंगे। लोगों से अपील होगी कि वे घरों में ही रहें। ये सारी कवायद लोगों को एक-दूसरे के संपर्क में आने से रोकने के लिए ही की जा रही है।

लॉकडाउन में खुला क्या-क्या रहेगा
भारत सरकार के अनुसार Lockdown के दौरान पुलिस थाने, अस्पताल, अग्नि शमन विभाग, जेल, महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर, खाद्यान व किराने की दुकानें खुली रहेंगी। Lockdown के दौरान जीवन के लिए आवश्यक चीजें लेने की अनुमति होती है। इसलिए कुछ सुविधाओं को इसकी परिधि से बाहर रखा जाता है।

जैसे, बिजली, पानी, इंटरनेट, बैंकिंग व एटीएम की सुविधा जारी रहेगी। पोस्ट ऑफिस खुले रहेंगे। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को काम करने दिया जाएगा। पेट्रोल पंप और CNG या LPG पंप खुले रहेंगे। दवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। डेयरी व डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। अधिकांश राज्य की सरकारों ने आदेश दिया है कि जीवन के लिए जरूरी सामानों को अपने निकटतम स्थानों से खरीदें। साथ ही यह भी कहा गया है कि इन आदेशों की अवमानना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। अगर बहुत जरूरी हो तो Lockdown में निजी वाहन का प्रयोग किया जा सकता है। हालांकि बिना वजह बाहर घूमने पर सरकार कार्रवाई कर सकती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस को भी बुला सकते हैं।

किन देशों में है लॉकडाउन
चीन, डेनमार्क, अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, न्यूजीलैंड, पोलैंड और स्पेन में Lockdown जैसी स्थिति है। चूंकि चीन में ही सबसे पहले Coronavirus के संक्रमण का मामला सामने आया था। इसलिए सबसे पहले वहां Lockdown किया गया। इटली में मामला गंभीर होने के बाद वहां के PM ने पूरे देश में आंशिक Lockdown किया। लेकिन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद शनिवार को संक्रमण से प्रभावित कुछ इलाकों में फौज को उतारना पड़ा। उसके बाद स्पेन और फ्रांस ने भी Corona संक्रमण रोकने के लिए यही कदम उठाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1