NATO

तुर्किए ने ऐसा क्या कह दिया कि शहबाज को लगा बड़ा झटका, पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानिए क्या है पूरा मामला

तगड़ा झटका दिया है. तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने साफ कर दिया है कि तुर्की किसी नए भू-राजनीतिक गुट का हिस्सा नहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि हम किसी नए भू-राजनीतिक गुट को बनाने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं.

हाकान फिदान ने सामूहिक जिम्मेदारी पर आधारित भरोसेमंद क्षेत्रीय एकजुटता मंच बनाने की पहल की. पहले ऐसी अटकलें थी कि तुर्की पाकिस्तान-सऊदी अरब रक्षा समझौते में शामिल होगा. ऐसे में इस बयान को सऊदी अरब के लिए भी एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

क्या बोले तुर्की के विदेश मंत्री
हाकान फिदान ने कहा कि अपनी सुरक्षा आउटसोर्स न करें. उन्होंने तर्क दिया कि क्षेत्र में मुख्य समस्या सिर्फ बाहरी हस्तक्षेप नहीं है, बल्कि राष्ट्रों के बीच भरोसे की गहरी कमी है. जब तक क्षेत्रीय देश अपनी समस्याओं की जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तब तक स्थिरता नहीं आ सकेगी. उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एकजुटता और आखिरकार ऐसे समझौते और मंच बनाने की जरूरत है जो बाहरी शक्तियों पर निर्भरता के बजाय साझा हितों को दर्शाते हों.

किसी का प्रभुत्व स्वीकार नहीं- फिदान
तुर्की के विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी कोई भी व्यवस्था समावेशी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई तुर्की प्रभुत्व नहीं, कोई अरब प्रभुत्व नहीं और ना ही कोई फारसी प्रभुत्व. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तुर्की का लक्ष्य जिम्मेदार क्षेत्रीय कार्रवाई है. उन्होंने बार-बार नियमों पर आधारित सहयोग और क्षेत्रीय स्वामित्व बढ़ाने पर जोर दिया.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1