मामले में, चुनाव आयोग ने घटना के वीडियो में दिख रहे लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. कुमारगंज में, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर भाजपा के मतदान प्रतिनिधि को बूथ में प्रवेश करने से रोका. स्थानीय इकाई ने उन्हें खदेड़ दिया है.
बंगाल में भय जा रहा भरोसा आ रहा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल से भय अब जा रहा है और भरोसा लौट रहा है. 4 मई को बंगाल में मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बांटी जाएगी. मैंने झालमुड़ी खाई और मिर्ची TMC को लगी.

