Madarihat Assembly Polls: मदारीहाट विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के अंतर्गत आती है। यह सीट अनुसूचित जनजाति यानी ST के लिए रिजर्व है और अलीपुरद्वार लोकसभा सीट का भाग है। नवंबर 2024, में हुए हालिया उपचुनाव में यहां बड़ा सियासी उलटफेर हुआ था, जहां तृणमूल कांग्रेस ने BJP के इस मजबूत गढ़ को ढहा दिया था।
उपचुनाव में हुई TMC की जीत
2024 के उपचुनाव यहां तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी जय प्रकाश टोप्पो जीते थे। जय प्रकाश टोप्पो ने BJP के राहुल लोहार को 28 हजार 168 वोटों के अंतर से हराया। यह विधानसभा सीट 2016 से BJP के पास थी, जिसे टीएमसी ने इस By-election में छीन लिया। जान लें कि 2024 का उपचुनाव, मनोज तिग्गा के अलीपुरद्वार से MP चुने जाने के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर हुआ था।
चुनाव में ST वोटों की होगी प्रमुख भूमिका
मदारीहाट क्षेत्र की भौगोलिक और जनसांख्यिकीय स्थित की बात करें तो इसमें मदारीहाट-बीरपारा ब्लॉक और धुपगुड़ी ब्लॉक की कुछ ग्राम पंचायतें शामिल हैं। 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां 87.91 फीसदी आबादी ग्रामीण है। जबकि अनुसूचित जनजाति यानी ST की जनसंख्या लगभग 39.78 प्रतिशत है।
मदारीहाट के स्थानीय मुद्दे
मदारीहाट के प्रमुख मुद्दे चाय बागान और पलायन से जुड़े हुए हैं। यह इलाका अपने चाय बागानों के लिए मशहूर है, और यहां श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी, भूमि अधिकार और बंद बागानों को दोबारा खोलना सबसे बड़े चुनावी मुद्दों में से एक हैं। काम ना मिलने पर श्रमिकों का दूसरे राज्यों में पलायन भी यहां की समस्या है।
1977 से 2011 तक मदारीहाट सीट पर लगातार वामपंथी गठबंधन का कब्जा रहा, जिसे 2016 में BJP ने तोड़ा और अब 2024 में यह पहली बार तृणमूल कांग्रेस के पास गई है।

