West Bengal Assembly Elections 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सिलीगुड़ी सीट पर कौन मारेगा बाजी? समझिए यहां का सियासी समीकरण

Siliguri Assembly Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आयोजन जल्द ही होने जा रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग मार्च की शुरुआत में ही बंगाल में चुनाव की तारीखें जारी करक सकता है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी कमर कस के चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। चुनाव की तैयारियों के बीच सभी की नजरें राज्य की सिलीगुड़ी विधानसभा सीट पर भी है। बता दें कि सिलीगुड़ी राज्य की सबसे प्रमुख सीटों में से एक मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है सिलीगुड़ी विधानसभा सीट का सियासी समीकरण।

सिलीगुड़ी सीट के बारे में जानिए
सिलीगुड़ी विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है और इसका निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 है। सिलीगुड़ी दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 7 सीटों में से एक है। सिलीगुड़ी एक सामान्य कैटेगरी की विधानसभा सीट है और SC व ST वर्ग के लिए आरक्षित नहीं की गई है। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, लेफ्ट और कांग्रेस प्रमुख दल हैं। बता दें कि वर्तमान में भाजपा के शंकर घोष इस सीट से विधायक हैं।

सिलीगुड़ी में कितने वोटर्स हैं?
जानकारी के मुताबिक, सिलीगुड़ी विधानसभा सीट कुल वोटर्स की संख्या 239,026 है। वर्तमान में बंगाल में वोटर लिस्ट के SIR का कार्यक्रम जारी है। ऐसे में वोटर्स की संख्या में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह सीट पूरी तरह से शहरी क्षेत्र में आता है और काफी अच्छे वोटर टर्नआउट के लिए जाना जाता है। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में सिलिगुड़ी में 78.48 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

2021 के चुनाव परिणाम
साल 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सिलीगुड़ी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शंकर घोष ने तृणमूल कांग्रेस के ओम प्रकाश मिश्रा को हराकर जीत हासिल की थी। चुनाव में शंकर घोष को 89,370 यानी 50.03 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, ओम प्रकाश मिश्रा को 53,784 यानी 30.11 वोट मिले थे। चुनाव में तीसरे नंबर पर लेफ्ट पार्टी के अशोक भट्टाचार्य रहे थे जिन्हें 28,835 यानी 16.14 फीसदी वोट हासिल हुए थे। चुनाव में कुल वैध वोटों की संख्या 1,78,650 थी।

बीते चुनाव के विजेता
1957- सत्येन्द्र नारायण मजूमदार- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1962- जगदीश चंद्र भट्टाचार्य- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967- अरुण कुमार मोइत्रा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1969- प्रेम थापा- अखिल भारतीय गोरखा लीग
1971- अरुण कुमार मोइत्रा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977- बीरेन बोस- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1982- बीरेन बोस- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1987- गौर चक्रवर्ती- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
1991- अशोक भट्टाचार्य- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
1996- अशोक भट्टाचार्य- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
2001- अशोक भट्टाचार्य- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
2006- अशोक भट्टाचार्य- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
2011- रूद्र नाथ भट्टाचार्य- तृणमूल कांग्रेस
2016- अशोक भट्टाचार्य- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
2021- शंकर घोष- भारतीय जनता पार्टी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1