Cooch Behar Dakshin Polls: कूचबिहार दक्षिण सीट, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले का महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है। यह कूचबिहार लोकसभा सीट के तहत आने वाली 7 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। वर्तमान सियासी स्थिति की बात करें तो यहां अभी BJP के निखिल रंजन डे विधायक हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के निखिल रंजन डे ने कूचबिहार दक्षिण में जीत हासिल की थी।
2021 विधानसभा चुनाव में जीती थी BJP
BJP के निखिल रंजन डे ने तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अविजीत डे भौमिक को 4 हजार 931 वोटों के अंतर से हराया था। निखिल रंजन डे को 91 हजार 560 वोट मिले थे। वहीं, TMC के अविजीत डे भौमिक 86 हजार 629 वोट ही हासिल कर पाए थे।
कूचबिहार में है TMC का सांसद
कूचबिहार दक्षिण क्षेत्र में कूचबिहार नगरपालिका और कूचबिहार-I ब्लॉक के कुछ हिस्से आते हैं। यह सीट, कूचबिहार लोकसभा सीट का भाग है, जहां वर्तमान में TMC के जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया सांसद हैं।
कूचबिहार दक्षिण में वोटिंग टर्नआउट रहता है ज्यादा
कूचबिहार दक्षिण विधानसभा सीट के चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी हमेशा ज्यादा ही रहती है। 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां 83.67 फीसदी और 2016 में 84.14 प्रतिशत वोटिंग टर्नआउट दर्ज किया गया था।
मिला-जुला है आबादी का ढांचा
कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की आबादी का ढांचा मिला-जुला है। यहां लगभग 72.93 प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या और 27.07 फीसदी शहरी आबादी है। जातीय समीकरण की बात करें तो यहां अनुसूचित जाति की जनसंख्या करीब 36.19 प्रतिशत है, जबकि अनुसूचित जनजाति के लोग यहां सिर्फ 0.16 प्रतिशत के करीब है। मुस्लिम मतदाता यहां लगभग 29.10 प्रतिशत रही है।

