Dinhata Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 294 सीटों में से एक दिनहाटा विधानसभा (सीट संख्या 7) है, जो एक हाई-प्रोफाइल मानी जाती है। यह सीट वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस यानी TMC के पास है, लेकिन यहां का चुनावी इतिहास उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।
दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र कूचबिहार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह एक सामान्य श्रेणी की सीट है। यहां के मौजूदा विधायक उदयन गुहा हैं। उदयन गुहा न केवल इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि वे ममता बनर्जी सरकार में उत्तर बंगाल विकास मंत्री के रूप में भी कार्यरत हैं।
2021 चुनाव के नतीजे
2021 के मुख्य चुनाव में यहां बीजेपी के निशिथ प्रमाणिक ने मात्र 57 वोट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, निशिथ प्रमाणिक के इस्तीफा देने के बाद अक्टूबर 2021 में हुए उपचुनाव में उदयन गुहा ने रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल कर इस सीट को फिर से तृणमूल कांग्रेस की झोली में डाल दिया। 2021 के उपचुनाव में टीएमसी के उदययन गुहा ने 1,89,575 वोट हासिल कर बीजेजी उम्मीदवार अशोक मंडल को हराया, जिन्हें 25,486 वोट मिले थे।
2016 चुनाव के परिणाम
इससे पहले, 2016 के विधानसभा चुनाव में उदयन गुहा ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उस समय उन्हें 1,00,732 वोट मिले थे। उन्होंने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के उम्मीदवार अक्षय ठाकुर को हराया था, जिन्हें 78,939 वोट मिले थे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया लागू की जा रही है। इस सघन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची (ER) में शामिल हों, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बता दें कि पश्चिम बंगाल में इससे पहले आखिरी बार साल 2002 में इस तरह का गहन पुनरीक्षण किया गया था।
दिनहाटा में मतदाताओं की संख्या
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान दिनहाटा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,99,251 मतदाता थे। इनमें से 1,54,887 पुरुष और 1,44,364 महिला मतदाता शामिल थे, जबकि थर्ड जेंडर से संबंधित कोई मतदाता पंजीकृत नहीं था। उस चुनाव में कुल 3,214 पोस्टल वोट डाले गए थे और सर्विस वोटर्स की संख्या 828 दर्ज की गई थी।
इसकी तुलना में, 2016 के विधानसभा चुनावों में दिनहाटा में कुल मतदाताओं की संख्या 2,73,294 थी। उस समय पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,41,857 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,31,437 थी। उस दौरान 1,521 वैध पोस्टल वोट पड़े थे और सर्विस वोटर्स की संख्या 549 थी।
कब किस पार्टी ने जीत दर्ज की?
2021 (उपचुनाव): उदयन गुहा (TMC)
2021 (मुख्य चुनाव): निशिथ प्रमाणिक (BJP)
2016: उदयन गुहा (TMC)
2011: उदयन गुहा (TMC)
2006: अशोक मंडल (TMC)
2001: कमल गुहा (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1996: कमल गुहा (फॉरवर्ड ब्लॉक-सोशलिस्ट)
1991: कमल गुहा (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1987: कमल गुहा (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1982: कमल गुहा (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1977: कमल गुहा (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1972: जोगेश चंद्र सरकार (कांग्रेस)
1971: जोगेश चंद्र सरकार (कांग्रेस)
1969: अनिमेष मुखर्जी (कांग्रेस)
1967: कमल गुहा (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1962: कमल गुहा (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1957: भवानी प्रसन्न तालुकदार (कांग्रेस)
1952: सतीश चंद्र रॉय सिंहा (कांग्रेस)
पिछली बार कितना रहा मतदान प्रतिशत?
2021 के विधानसभा चुनाव में कुल 2,44,004 वैध वोट डाले गए, जो कुल मतदाताओं का 81.54 प्रतिशत था। वहीं, 2016 के चुनाव में कुल 2,23,783 वैध वोट पड़े थे, जो कुल मतदान का 81.88 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

