West Bengal Assembly Elections 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सालतोड़ा फिर जीतेगी BJP या TMC करेगी वापसी, जानिए क्या है चुनावी समीकरण

Saltora Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सालतोड़ा भी उन सीटों में शामिल है, जहां बीजेपी के जीतने की संभावनाएं ज्यादा हैं। हालांकि, टीएमसी का जनाधार भी यहां बेहद मजबूत है। ऐसे में इस सीट पर दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। बीजेपी ने पिछले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था और मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल करने में सफल रही। हालांकि, सत्ता में आने के लिए बीजेपी को कमाल करना होगा। इसके लिए सालतोड़ा जैसी सभी सीटें जीतनी होंगी। इसके अलावा उन सीटों पर भी शानदार प्रदर्शन करना होगा, जहां अब तक पार्टी का कोई जनाधार नहीं है।

सालतोरा सीट 2011 में अस्तित्व में आई। यहां शुरुआती दो चुनाव ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने आसानी से जीते। हालांकि, तीसरे चुनाव में बीजेपी ने पांसा पलट दिया और पहली बार जीत हासिल की। अब बीजेपी की कोशिश भी लगातार दूसरी बार इस सीट पर जीत हासिल करने की होगी।

क्या हैं समीकरण?
सालतोरा सीट पर अब तक तीन ही विधानसभा चुनाव हुए हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ऐसे में यहां का इतिहास ज्यादा लंबा नहीं है। अब तक सिर्फ टीएमसी और बीजेपी ही जीत दर्ज कर पाई हैं और इस बार भी इन्हीं दो सीटों के बीच कांटे की टक्कर होना तय है। कांग्रेस और सीपीआईएम का यहां कोई जनधार नहीं है। अगर ये दल जीत हासिल करते हैं तो सभी के लिए हैरान करने वाली बात होगी।

लोकसभा चुनाव में किसे मिले बढ़त?
सालतोरा में 2011 से लेकर अब तक पांच चुनाव हुए हैं और हर बार वोट प्रतिशत 80 से ज्यादा रहा है। सबसे ज्यादा 87 फीसदी मतदान 2021 विधानसभा चुनाव में हुआ था। इस चुनाव में टीएमसी ने अपने मौजूदा विधायक स्वपन बाउरी का टिकट काटकर संतोष मंडल को मैदान में उतारा था। इसका फायदा बीजेपी को हुआ और वह जीत हासिल करने में सफल रही। 2019 विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी आगे थी लेकिन 2024 में टीएमसी आगे निकल गई। ऐसे में इस सीट पर टीएमसी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, बीजेपी कांटे की टक्कर देगी और लगातार दूसरी जीत हासिल करे तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1