West Bengal Assembly Elections 2026

West Bengal Assembly Elections 2026 : आमडांगा सीट पर कौन जीतेगा? जानिए यहां का सियासी माहौल

अमडांगा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। हालांकि अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन किसी भी वक्त चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। ऐसे में हम आपको पश्चिम बंगाल की आमडांगा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है आमडांगा सीट का इतिहास?
आमडांगा सीट पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले का क्षेत्र है। ये बैरकपुर लोकसभा सीट का हिस्सा है। ये सीट 1977 में बनी थी। यहां अब तक 10 विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें CPI(M) को लगातार सात जीत हासिल हुई हैं। 3 बार यहां से तृणमूल कांग्रेस जीती है।

हैरानी की बात ये भी है कि इस सीट से हमेशा मुस्लिम विधायक चुने गए हैं। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस फिलहाल मजबूत स्थिति में है। बीते तीन चुनावों में यहां तृणमूल ने यहां काफी बढ़त बनाई है और बीजेपी दूसरे नंबर पर रही है। यहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या भी ज्यादा है।

आमडांगा एक ऐसा एरिया है, जहां समतल और पानी वाली जमीन है। इसके आसपास छोटी नदियां और नहरें हैं। यहां धान की खेती और सब्जी की खेती बहुतायत में होती है। इसके अलावा यहां छोटे व्यापार काफी मात्रा में हैं।

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था?
साल 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से AITC के रफीकुर रहमान ने जीत हासिल की थी। उन्हें 88,935 वोट हासिल हुए थे। विजेता पार्टी का वोट प्रतिशत 42 था और जीत का अंतर 12 % था। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर बीजेपी के जॉयदेव मन्ना रहे थे। तीसरे नंबर पर RSSCMJP के जमाल उद्दीन रहे थे। उन्हें 50,905 वोट मिले थे।

साल 2016 के विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था?
साल 2016 के विधानसभा चुनाव में AITC के रफीकुर रहमान ने जीत हासिल की थी। उन्हें 96,193 वोट मिले थे। विजेता पार्टी का वोट प्रतिशत 50% रहा था। जीत अंतर का प्रतिशत 11.9 % रहा था। दूसरे नंबर पर CPM के अब्दुस सत्तार रहे थे। उन्हें 73,228 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर BJP के अरिंदम डे रहे थे। उन्हें 15,691 वोट मिले थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1