West Bengal Assembly Election 2026:

West Bengal Assembly Election 2026: जादवपुर विधानसभा सीट पर किसे मिलेगी जीत? जानिए सियासी समीकरण

West Bengal Assembly Election 2026: जादवपुर विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह पश्चिम बंगाल विधानसभा का 150वां निर्वाचन क्षेत्र है। यह विधानसभा सीट समान्य वर्ग के तहत आती है। जादवपुर विधानसभा क्षेत्र जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2021 के चुनावों में, टीएमसी के देबब्रता मजूमदार ने सीपीआई (एम) के उम्मीदवार डॉ. सुजान चक्रवर्ती को लगभग 39,000 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी।

जादवपुर विधानसभा सीट का इतिहास
जादवपुर विधानसभा सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी और यह लंबे समय तक सीपीआईएम का गढ़ बनी रही। अब तक इस विधानसभा सीट पर कुल (1983 के उपचुनाव समेत) 15 चुनाव हुए जिनमें से 13 बार सीपीआईएम ने जीत दर्ज की। इस सीट की पहचान पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से भी जुड़ी रही है। बुद्धदेव भट्टाचार्य ने 1987 से लेकर 2006 तक लगातार पांच बार इस विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के मनीष गुप्ता ने उन्हें हरा दिया था। इस चुनाव ने बंगाल में बड़ा बदलाव ला दिया और 34 वर्षों के बाद वाममोर्चा की सत्ता का अंत हुआ था।

2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
2021 के विधानसभा चुनावों में इस विधानसभा सीट से टीणसी के देबब्रत मजूमदार ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सीपीआईएम के सुजन चक्रवर्ती को 38,869 वोटों से हराया था। देबब्रत मजूमदार को कुल 98,100 वोट मिले थे जबकि सुजन चक्रवर्ती को 59,231 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं बीजेपी के रिंकू नस्कर 53,139 वोट मिले थे। देबब्रत मजूमदार को 45.54 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि सुजन चक्रवर्ती को हासिल वोटों का प्रतिशत 27.50 रहा। 2021 में, जादवपुर विधानसभा क्षेत्र में डाले गए वैध वोटों की कुल संख्या 2,15,862 थी, जो कि 72 प्रतिशत है।

2016 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2016 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से सीपीआईएम के सुजन चक्रवर्ती ने जीत हासिल की थी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मनीष गुप्ता को हरा दिया था। सुजन चक्रवर्ती को कुल 98,977 वोट मिले थे जबकि मनीष गुप्ता को 84,035 वोटों से संतोष करना पड़ा। 2016 में, विधानसभा चुनावों में डाले गए वैध वोटों की कुल संख्या 2,04,210 थी, जो कि 74.58 प्रतिशत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1