मौसम ने ली करवट, देश के कई इलाकों में बारिश-कोहरे के आसार

रविवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने बर्फबारी के बाद शीतलहर की आशंका जताई जा रही है। पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है । वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, यहां शीत लहर की स्थिति राज्य में और बढ़ने वाली है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बिजली महादेव मंदिर के आसपास के पहाड़ों में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में भी आज ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं उत्तर भारत के तीन पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तीन दिन से बर्फबारी और बारिश जारी है।

उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो इसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज रहेगा। आज कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार भी हैं। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आज घना कोहरा रहेगा। वहीं अगले दो दिन बिहार, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की संभावना है।

तीनों ही राज्यों के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन और बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही लोगों को चेतानवी दी गई है कि मौसम के पूरी तरह से साफ होने के बाद ही घरों से बाहर निकलें।

उत्तराखंड में गुरुवार से जारी बारिश और बर्फबारी का दौर शनिवार सुबह थम गया। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 300 से ज्यादा गांव अलग-थलग पड़ गए हैं और 440 गांवों में बिजली आपूर्ति अभी तक बंद है। भारी बर्फबारी के बाद बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ हाईवे के अलावा 80 से अधिक संपर्क मार्ग भी बंद हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1