Cold Wave

21 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत,जानिये आज कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड

देश में प्रचंड शीत लहर चल रही है। ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं चल रही है। अगले 24 घंटों में तमिलनाडु के तटीय इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी और दिल्ली तथा उत्तरी राजस्थान में Cold Wave जारी रहेगा।


आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़कने से पंजाब और हरियाणा शनिवार को शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दोनों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम Temperature 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. विभाग के अनुसार पंजाब में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे Temperature के साथ आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम Temperature 0.6 डिग्री सेल्सियस और हलवाड़ा में यह 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर का न्यूनतम Temperature क्रमश: 1.0, 2.2, 2.6, 2.8, 4 और 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम Temperature 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार और करनाल का न्यूनतम Temperature क्रमश: 2.8 और 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा. नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम Temperature क्रमश: 2.2, 3.8, 3.9 और 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


तमिलनाडु के नागापट्टिनम में सबसे ज्यादा बारिश हुई

देश के उत्तरी भाग में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तो वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बरसात हो रही है। बीते 24 घंटों में तमिलनाडु के कई इलाकों में तेज बारिश हुआ है। तमिलनाडु के नागापट्टिनम में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां, 126 मिमी की भीषण वर्षा हुआ।


मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। और फिलहाल सर्दी में सुधार की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के साथ साथ मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में भई पारा गिरता जा रहा है।


पहाड़ों पर हो रही है जोरदार बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही जोरदार बर्फबारी को कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार, पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी होगी, मैदानों में उतनी ही ठंड बढ़ेगी।

अमृतसर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी
अमृतसर सहित पंजाब के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को अमृतसर में सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। Temperature 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे ज्यादा ठंडा रहा चुरू
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों और गंगा के मैदानी भागों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को देश का सबसे ठंडा शहर रहा राजस्थान का चुरू, यहां पारा -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश के विभिन्न भागों पर बने मौसमी सिस्टम
स्काइमेट के अनुसार, देश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र के आसपास बना हुआ है। मध्य भारत पर बना विपरीत चक्रवाती सिस्टम इस समय विदर्भ और इसके आसपास के हिस्सों पर पहुंच गया है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। फिलहाल यह सिस्टम उत्तरी पाकिस्तान के पास पहुंच गया है।

उत्तर भारत में प्रचंड शीत लहर
पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में प्रचंड शीत लहर चल रही है। दिल्ली-एनसीआर में पारा 4 डिग्री नीचे गिर गया है। वहीं, पंजाब, यूपी, बिहार, झारखंड में भी हाड़ कंपाती ठंड पड़ रही है।


कोल्ड वेब चलेगी, पड़ सकता है पाला

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों पर कोल्ड वेब चलती रहेगी। कुछ इलाकों में पाला भी पड़ सकता है।

यहां हल्की बारिश हो सकती है
स्काइमेट वेदर के अनुसार, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के भी कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

जोरदार बारिश की संभावना
अगले 24 घंटों में तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की भी संभावना है।

कोल्ड वेब जारी
देश में प्रचंड शीत लहर चल रही है। लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं चल रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में कोल्ड वेब जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1