लू से बचाव का आसान तरीका: तरबूज का जूस कब और कैसे पीएं?

गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज का जूस एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें विटामिन,मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को उर्जा देने, डिहाइड्रेशन से बचाने और स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर इस संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जाए, तो यह सेहत कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है।

लू से बचाव
तेज गर्मी में लू लगने में और पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में तरबूज का जूस पीना फायदामंद हो सकता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डीहाईड्रेशन का जोखिम कम किया जा सकता हैं और गर्मी के असर से बचाव में सहायता मिल सकती है।

मजबूत बनाए दिल की सेहत
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी रहती है, तो तरबूज का जूस डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल की सेहत को सपोर्ट करने और बोल्ड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकते है। साथ ही कम कैलरी और अधिक पानी की मात्रा होने के कारण यह वजन घटने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

कब पिए तरबूज का जूस
तरबूज के जूस को सुबह या दोपहर में पीना ज़्यादा लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञ ताजा जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। गर्मियों में नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत के साथ-साथ त्वचा पर भी अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

(अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी फिटनेस रूटीन को शुरू करने , डाइट में बदलाव करने या बीमारी से जुड़े उपाएं अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डाक्टर की सलाह लेना जरूरी है। यहां दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी दावे की जिम्मेदारी प्रकाशक भी लेता है।)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1