Vivo V70 FE की कीमत का खुलासा, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा बनेगा गेमचेंजर

स्मार्टफोन ब्रांड वीवो अपनी V सीरीज को लगातार आगे बढ़ाते हुए एक और नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है।हाल ही में कंपनी ने Vivo V 70 और V70 Elite को बाजार में उतारा था,और अब इस लाइनअप में अगला फोन Vivo V70 FE जोड़ने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,इस अपकमिंग स्मार्ट फोन 2 अप्रैल को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक ऑफिसियल माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है,जिसके जरिए इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। हालांकि अब तक इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी,लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में इसकी संभावित कीमत का भी खुलासा हो गया।आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी पूरी डिटेल।

Vivo V70 FE के फूल स्पेसिफिकेशंस

वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.83इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। बेहतर ब्यूइंग एक्सपेरिएंस के लिए इसमें HDR10+ रिपोर्ट और करीब 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिल सकती है।वहीं बैटरी की बात करें तो कंपनी इसमें 7000mAh की दमदार सिलिकॉन-कार्बन बैटरी देने वाली है,90 W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करेगी।

परफॉर्मेंस के लिहाज़ से इस स्मार्टफोन में MediaTek 7360-Turbo चिपसेट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि Vivo ने अभी तक प्रोसेसर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।वही कैमरा सेक्शन की बात करे तो इसमें OIS स्पोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा- वाइड लेंस भी दिया जाएगा। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल किए नीचे AI Aura लाइट मिलने की उम्मीद है,जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Vivo V70 FE का संभावित कीमत

टिपस्टर संजू चौधरी के मुताबिक,इस स्मार्टफोन के बेस 8GB+128GB वेरिएंट की बॉक्स कीमत करीब 41,999 रूपये बताई जा रही है। हालांकि की माना जा रहा है कि लॉन्च के समय इसकी वास्तविक कीमत इससे कम रखी जा सकती है, जो लगभग 38,000 रूपये के आसपास हो सकती है। वहीं कंपनी इस डिवाइस को 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (IST) आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1