Kerala Assembly Elections 2026

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए सीएम,क्यों उनके नाम पर ही लगी मुहर? जानिए

केरल की सियासत से बड़ी खबर है। कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी नेता V. D. Satheesan को केरल का नया सीएम बनाने का निर्णय किया है। कांग्रेस पार्टी ने आज (गुरुवार को) औपचारिक तौर पर वी. डी. सतीशन के नाम का ऐलान केरल के सीएम के रूप में किया। कांग्रेस ने बताया कि ये फैसला नवनिर्वाचित विधायकों और गठबंधन के साथियों से सलाह-मशविरे के बाद लिया गया है। इस खबर के सामने आते ही केरल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस खबर में जानिए कि कांग्रेस आलाकमान ने V. D. Satheesan के नाम पर ही मुहर क्यों लगाई।

वी. डी. सतीशन पर कांग्रेस ने क्यों जताया भरोसा?
बता दें कि वी. डी. सतीशन लंबे वक्त से केरल कांग्रेस की पॉलिटिक्स में एक्टिव और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। अभी तक वह केरल विधानसभा में विपक्ष की आवाज थे और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे। संगठन में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। इसीलिए पार्टी लीडरशिप ने अब उन्हें केरल का सीएम बनाने का फैसला किया है।

कई दौर के बैठकों के बाद सतीशन के नाम पर मुहर
गौरतलब है कि पार्टी आलाकमान ने कई दौर की मीटिंग्स और वरिष्ठ नेताओं व नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि वीडी सतीशन की लीडरशिप में कांग्रेस, केरल में संगठन को मजबूत करेगी और आगामी सियासी चुनौतियों का सामना करने की स्ट्रैटेजी तैयार करेगी।

सतीशन के नाम के ऐलान से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल
बता दें कि वीडी सतीशन के नाम का सीएम के रूप में ऐलान होने के बाद उनके समर्थकों में गजब का उत्साह है। केरल में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि वीडी सतीशन को सीएम बनाए जाने का निर्णय केरल की सियासत में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1