कोरोना: वरुण धवन ने दिया 55 लाख का डोनेशन

Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार भारत में बढ़ रही हैं। इस महामारी से लड़ने के लिए PM मोदी ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया है। फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियां Corona के खिलाफ जंग में दिल खोलकर दान दे रही हैं बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने Coronavirus के खिलाफ जंग में 55 लाख रुपये का योगदान दिया है। Coronavirus की महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। गरीब, शोषित और वंचित समाज के लोग संघर्ष कर रहे हैं। इस मुश्किल दौर में बॉलीवुड के कई सितारे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। वरुण ने भी Corona के खिलाफ जंग में डोनेट करने का फैसला किया है।

वरुण ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं PM केयर फंड में 30 लाख रुपये डोनेट कर रहा हूं। हम इससे जरूर उबरेंगे। देश है तो हम हैं। उन्होंने इसके अलावा महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 25 लाख रुपए डोनेट किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये डोनेट करता हूं। हम आपके साथ हैं सर।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1