मैच से पहले ही भड़के वैभव सूर्यवंशी! राजस्थान के कोच ने खोला चौंकाने वाला राज

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं, फैंस की नजरें उन्हीं पर टिकी रहती हैं। अपनी दमदार बल्लेबाजी से उन्होंने कम उम्र में ही खास पहचान बना ली है। हालांकि, सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रहा। मैच के बाद कोच ने खुलसा किया कि टीम मैनेजमेंट के एक फैसले से सूर्यवंशी नाराज थे, जिसका असर उनकी बल्लेबाजी पर भी दिखा।

प्रफुल्ल होंगे ने मैच के पहले ही ओवर में वैभव को दूसरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज को बिना खाता खोले लौटना पड़ा, जिससे टीम को शुरुआती झटका लगा। इसका असर पूरे मैच पर पड़ा और राजस्थान को इस सीजन में पहली बार हार का सामना करना पड़ा।

इस बात से थे नाराज
इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जब प्लेइंग-11 का ऐलान हुआ तो वैभव का नाम उसमें शामिल नहीं था और उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया। बताया गया है कि इस फैसले से वैभव संतुष्ट नहीं थे। टीम के सहायक कोच ट्रेवर पेनी ने भी स्वीकार किया कि इंपैक्ट प्लेयर बनाए जाने से वह थोड़ा नाराज़ थे।
पेनी ने कहा, “पिछले मैच में वह फील्डिंग नहीं कर रहे थे। वह इस बात से खुश नहीं थे क्योंकि उन्हें फील्डिंग करना भी पसंद है।ऐसा नहीं है कि वह खराब फील्डर हैं। डोनोवान ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था। वह जहां शानदार फील्डर हैं। इसी वजह से वैभव को बाहर बैठना पड़ा।”

ऐसा रहा मैच
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकट पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 159 रनों पर सिमट गई। प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया, जिससे टीम ने महज 9 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। हालांकि,फरेरा और रविन्द्र जडेजा ने साझेदारी के हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1