उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, 1घायल

ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सकनिधार के निकट गुरुवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वहीं हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

घटना की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला और घायल को 108 एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। वाहन में दो पुरुष, तीन महिला और एक लड़की सवार थी। जिसमें से एक महिला घायल है। वहीं पुलिस ने बताया कि वाहन देहरादून से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था, तभी यह सड़क हादसा हो गया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1