PM MOdi

India-US Relations: टैरिफ पर तनातनी के बीच ट्रंप आएंगे भारत? अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया बड़ा खुलासा

India-US Relations: भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने पदभार संभालने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती बहुत सच्ची और मजबूत है. उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दुनिया घूमी है और इस दोस्ती की गवाही दे सकते हैं.

सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते सिर्फ फायदे के लिए नहीं हैं, बल्कि भरोसे और सहयोग पर आधारित हैं. उन्होंने कहा कि असली दोस्त कभी कभी मतभेद में पड़ सकते हैं, लेकिन आखिर में अपने मतभेद सुलझा लेते हैं. इसके अलावा उन्होंने ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है.

बताया कब आ सकते हैं ट्रंप?

सर्जियो गोर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति जल्द ही भारत का दौरा करेंगे, शायद अगले एक या दो साल में.’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की आदत है कि वे सुबह 2 बजे फोन कर देते हैं और नई दिल्ली के समय के हिसाब से यह उनके लिए सही समय होता है.

भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दिया बड़ा अपडेट

सर्जियो गोर ने भारत अमेरिका ट्रेड डील के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के अधिकारी सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं और अगली बातचीत कल होने वाली है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए ट्रेड डील को अंतिम चरण तक पहुंचाना आसान नहीं है, लेकिन दोनों देश इसे पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं. ट्रेड तो जरूरी है, लेकिन दोनों देश सुरक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आतंकवाद रोकने जैसे अन्य क्षेत्रों में भी साथ काम कर रहे हैं.

राजदूत ने भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी दी. उन्होंने कहा, ‘अगले महीने भारत को पैक्ससिलिका (PaxSilica) में पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.’ सर्जियो गोर ने बताया कि पैक्ससिलिका अमेरिका की अगुवाई वाली एक पहल है. इसका मकसद खनिज, ऊर्जा, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, AI और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में एक सुरक्षित और मजबूत सिलिकॉन सप्लाई चेन तैयार करना है. पहले इसमें जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इजरायल शामिल थे. अब भारत को भी इस समूह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1