Bus Accident

यूपी:पीलीभीत में बस और पिकअप वैन में भीषण टक्कर, सात की मौत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पीलीभीत के पुरानपुर इलाके में बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें सात लोगों की मौत हो चुकी है और 32 लोग घायल हो चुके हैं। इस बात की जानकारी पीलीभीत के SP ने दी है। यह बस पूरनपुर खुटार हाईवे पर लखनऊ के केसरबाग डिपो की थी, जिसकी टक्कर पिकअप से हो गई और यह हादसा हो गया। सूचना पर एसपी जयप्रकाश समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला गया। हालत गंभीर होने पर 10 लोगों को रेफर किया गया है।


हादसा शनिवार सुबह 3 बजे पूरनपुर खुटार हाईवे पर हुआ। लखनऊ के केसरबाग डिपो की बस सवारियां लेकर पीलीभीत की ओर आ रही थी। रास्ते में सेहरामऊ उत्तरी के समीप बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस और पिकअप में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई।

हादसे की सूचना पर एसपी समेत पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर यात्रियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी। SP जयप्रकाश ने बताया कि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ बैठे यात्रियों के मुताबिक मृतक लखनऊ के बताए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1