Agriculture

अमेरिकी किसानों को मालामाल करेगी इंडिया संग ट्रेड डील, US सचिव के दावे ने चौंकाया, भारत ने दिया ये जवाब

भारत-अमेरिका ट्रे़ड डील की घोषणा के बाद भारत के आयात पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इसको लेकर कई अमेरिकी नेताओं के बयान सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने भारत की सराहना की है. इसी कड़ी में अमेरिकी कृषि सचिव ब्रूक रोलिंस का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील से भारत के बाजार में अमेरिकी कृषि उत्पादों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

क्या बोलीं अमेरिकी कृषि सचिव
अमेरिकी कृषि सचिव ब्रूक रोलिंस ने कहा कि कीमतें बढ़ने से ग्रामीण अमेरिका में नकदी का फ्लो बढ़ेगा. उन्होंने एक्स पर लिखा कि नए अमेरिका-भारत समझौते से भारत के विशाल बाजार में अमेरिकी कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि 2024 में भारत के साथ अमेरिका का कृषि व्यापार घाटा 1.3 अरब डॉलर था. भारत की बढ़ती आबादी अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और आज का यह समझौता इस घाटे को कम करने में काफी मददगार साबित होगा.

उन्होंने व्हाइट हाउस की एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें घोषणा की गई थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की, जिसके दौरान पीएम मोदी रूसी तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से तेल की खरीद बढ़ाने पर सहमत हुए, जिसमें संभवत वेनेजुएला भी शामिल होगा. ट्रंप ने कहा कि इससे यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने में मदद मिलेगी.

कृषि उत्पादों पर भारत का स्टैंड
कृषि उत्पादों को लेकर उच्च स्तरीय सूत्रों का कहना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भारतीय कृषि उत्पादों पर कोई समझौता नहीं होगा. कृषि उत्पादों को लेकर सरकार अपने रूख पर क़ायम है. कृषि और डेयरी पर कोई समझौता नहीं होगा. कृषि और डेयरी के भारतीय हित जो पहले थे, अभी भी हैं और आगे भी बने रहेंगे. मोदी सरकार भारतीय किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी.

इस व्यापार समझौते के तहत भारतीय सामानों पर लगने वाला टैरिफ 25 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा. ट्रंप ने कहा कि यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका कम टैरिफ लगाएगा.

पीएम मोदी ने क्या कहा
इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटनाक्रम का स्वागत करते हुए कहा, “आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. मुझे खुशी है कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ घटकर 18 फीसदी हो जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद.”

प्रधानमंत्री ने समझौते के व्यापक महत्व पर जोर देते हुए कहा, “जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं तो इससे जनता को लाभ होता है और आपस में लाभकारी सहयोग के कई अवसर खुलते हैं. मैं अपनी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.”

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1