Up News

UP News: यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर सीएम योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया ये खास संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर प्रदेश वासियों के नाम चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने बच्चों को स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और दावा किया कि सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तभी विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य पूर्ण होगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को लिखे पत्र में लिखा- ‘मेरे प्यारे बच्चों, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा है. आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं. नए सत्र में आप अपनी रुचि के विषय, खेल एवं विद्यालय की गतिविधियों में पूरे मनोयोग से हिस्सा लें तथा अपने सपनों में रंग भरें. प्रत्येक बच्चें को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.’

नए शिक्षणिक सत्र की दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए आगे लिखा- ‘कुछ दिन पहले मुझे अपने विद्यालय जाने का सौभाग्य मिला जहां से मुझे जीवन की मूल शिक्षा एवं संस्कार मिले तथा आगे का मार्ग प्रशस्त हुआ. विद्यालय मात्र पढ़ाई का स्थान नहीं अपितु व्यक्तिगत निर्माण की प्रथम पाठशाला है.

प्रभु श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम एवं भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोगी स्वरूप की प्रथम सीढ़ी उनका गुरुकुल ही था. आप सबके लिए भी शिक्षा इसी कर्तव्य पथ का अभिन्न अंग है. स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर आप सभी परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ असंभव लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, स्वस्थ्य शरीर एवं स्वस्थ्य मन के लिए खेलकूद तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

आज का युग तकनीक का है. इसलिए उसका सही उपयोग करना सीखें, स्क्रीन टीम के स्थान पर एक्टिविटी टाइम पर ध्यान केंद्रीय करें, खूब खेले और खूब पढ़ें.’

पत्र में परिजनों से भी की खास अपील
सीएम योगी ने इसके आगे छात्रों के परिजनों को भी संबोधित किया और लिखा- ‘प्रिय अभिभावकों, कुछ बातें मैं आपसे भी करना चाहता हूं. अपने बच्चों को उत्तम से उत्तम शिक्षा दिलवाने के लिए आप भरपूर प्रयास करते हैं, इसके साथ-साथ अपने आस पड़ोस के उन बच्चों को शिक्षा के मंदिर तक पहुंचाने का संकल्प लें जो शिक्षा से वंचित है. सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण जो बच्चे विद्यालयों में प्रवेश नहीं कर पाते, सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं उनके परिवार वालों को जागरुक करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1