Yogi Adityanath की अध्यक्षता में बुधवार को हुई यूपी कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें सबसे बड़ा फैसला शिक्षामित्रों के मानदेय से जुड़ा रहा , जिसे सरकार ने 10,000रूपये से बढ़ा कर 18,000 रूपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बढ़ी हुए राशि का भुगतान 1 मई से लागू होगा। इसके अलावा अंशकालिक अनुदेशकों भी रहता देते हुए उनका मानदेय 9,000 रूपये से बढ़कर 17,000 रूपये कर दिया गया है। यह फैसला शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
Brajesh Pathak ने बताया कि कैबिनेट बैठक में 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा के उन्हें मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा B.R. Ambedkar समेत भारतीय संविधान के निर्माताओं की प्रतिमाओं की छत और चबूतरे का निर्माण कर उनका नवीनीकरण किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल से की जाएगी।
योगी केबिनेट के अहम फैसले
• Yogi Adiyanath की केबिनेट ने अम्बेडकर जयंती से पहले कई अहम फैसलों को मंजूरी दे दी है।
• B.R. Ambedkar की प्रतिमाओं के लिए छत, ब्राउंड्रिवॉल और सौंदर्याकरण से जुड़ा प्रस्ताव पास किया गया है।
• सरकार प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र 10 स्मारकों का विकास कराएगी।
• डॉ. अम्बेडकर से जुड़े 10-10 स्मारकों के विकास के लिए कुल 403 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।
- Sandeep Singh ने जानकारी दी कि बड़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और मई की भुगतान में इसका लाभ मिलेगा।
- इस फैसले से प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र और 24,717 अंशकालिक अनुदेशक सीधे लाभान्वित होंगे।
- मानदेय बढ़ोतरी के कारण सरकार पर 1475 करोड़ रूपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
- बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के अनुसार, यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ शिक्षा कर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर करेगा।
- केबिनेट मंडी ने पीपीपी मॉडल के तहत 49 नए बस अड्डों के निर्माण को भी मंजरी दी है, जिन्हे एयरपोर्ट जैसे आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जाएगा।
