Hormuz में तनाव हाई! ईरान की चाल पर भड़का UAE, कहा—समुद्री रास्तों से खिलवाड़ नहीं चलेगा

Strait Of Hormuz Row: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक प्रमुख तेल कंपनी के प्रमुख ने गुरुवार को स्ट्रेट ऑफ हिम्रूज को बंद करने की आशंका पर सख्त प्रतिक्रिया दी। कम्पनी की ओर से ईरान पर निशाना साधते हुए कहा गया कि होमरुज जैसे महत्वपूर्ण समुदी मार्ग का किसी भी तरह दबाव और हथियार के रूप में इस्तमाल स्वीकार्य नहीं है।

खड़े है तेल से लदे 230 जहाज
संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी( ADNOC) के सीईओ सुल्तान अल-जाबेर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि करीब 230 तेल टैंकर स्ट्रेट ऑफ होमरुज से गुजरने के इंतज़ार में खड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस अहम समुद्री मार्ग पर फिलहाल ईरान के पूरा नियंत्रण बना हुआ है।

जहाजों को गुजरने की हो पूरी आजादी
अल-जाबेर ने कह की स्ट्रेट ऑफ होमरुज से जहाजों का आवागमन बिना किसी शर्त के स्वतंत्र होना चाहिए और किसी भी देश को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि कौन कहा से गुजरेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के बायना और कदम दिखाते है कि इस मार्ग से गुजरना अनुमति और राजनीतिक दबाव पर निर्भर हो गया है, जो समुद्री नेविगेशन की आजादी के खिलाफ है

EU ने होमरुज पर साफ किया रुख
संयुक्त अरब अमीरात के बाद यूरोपियों संघ ने भी साफ कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य मे जहाजों की आवाजाही पूरी तरह मुक्त होनी चाहिए और इसके लिए किसी तरह का शुल्क या टोल नहीं लगाया जाना चाहिए़।EU की यह प्रतिक्रिया तब आई जब ईरान ने संकेत दिए थे की इस अहम खाड़ी मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाया जा सकता है।

क्या बोले EU के प्रवक्ता ?
यूरोपियों आयोग के प्रवक्ता अनवर अल-अन्नी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित की गई है, जिसका मतलब है कि जहाजों के आवागमन पर किसी तरह का शुल्क या टोल नहीं लगाया जा सकता । उन्होंने ने जोर देकर कहा कि समुंद्री मार्गो पर आवाजाही की आजादी वैश्विक हित से जुड़ा अहम मुद्दा है और इसे हर हाल में बनाए रखना जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1