प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महीने के अंत में प्रस्तावित तुर्की दौरा रद्द कर दिया है। सुत्रो की माने तो तुर्की राष्ट्रपति रिजेब तैय्यप अर्दोआन ने सितंबर में हुई संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग में कश्मीर मुद्दे पर भारत का विरोध किया था इसी वजह से ये दौरा रद्द किया गया है। यही नहीं, तुर्की ने फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स की पैरिस में हुई बैठक के दौरान भी पाकिस्तान का ही समर्थन किया था। माना जा रहा है कि तुर्की के कश्मीर मुद्दे पर इस रवैये के चलते ही पीएम मोदी ने यह फैसला लिया है। सूत्रों की माने तो अक्टूबर के अंत में पीएम नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय तुर्की दौरा प्रस्तावित था। आपको बता दें कि ये पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता के लिए पहली तुर्की यात्रा होती। 27-28 अक्टूबर को सऊदी अरब में मेगा इन्वेस्टमेंट समिट के बाद उनका तुर्की जाने का कार्यक्रम था। टर्की के अंकारा में होने वाले दौरे को रद्द करने से ये साफ है कि भारत और तुर्की के बीच संबंध निचले स्तर पर हैं। पीएम मोदी के इस दौरे में दोनों देशों के बीच ट्रेड और डिफेंस पर चर्चा होने का प्रस्ताव था।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
