US Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष और तनाव इस वक्त चरम पर पहुंच गया है, इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे मोर्चे पर चीन के साथ एक नया विवाद खड़ा करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि बीजिंग अगले कुछ हफ्तों में ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू के दौरान दिया, जब उनसे पूछा गया कि अगर चीन भी ईरान की मदद करने और सैन्य उपकरण भेजने वाले देशों में शामिल होगा, तो क्या वह भी 50% टैरिफ का सामना करेगा. इस पर ट्रंप ने हां, और भी देश, लेकिन हां, चीन भी. हालांकि, ट्रंप ने इन खबरों को झूठा करार दिया है, लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी दी कि अगर ये सही साबित होती हैं, तो चीन पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा.
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए कोई न्यूज रिपोर्ट ज्यादा मायने नहीं रखती, क्योंकि वे अक्सर झूठी होती हैं, लेकिन मैंने सुना है कि चीन शोल्डर मिसाइल दे रहा है. मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा करेंगे क्योंकि मेरे उनके साथ संबंध हैं. शायद शुरुआत में थोड़ा किया हो, लेकिन अब नहीं करेंगे, लेकिन अगर हम उन्हें ऐसा करते हुए पकड़ते हैं, तो उन पर 50% टैरिफ लगेगा, जो बहुत बड़ा है.’
धमकी देने के बाद की तेल खरीदने की सिफारिश
चीन को इतनी बड़ी धमकी देने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने का सुझाव भी दिया है. उन्होंने कहा, ‘चीन अपने जहाज हमारे पास भेज सकता है. वे वेनेजुएला भी जा सकते हैं. हमने उन्हें वेनेजुएला से खरीदने को कहा है. हमारे पास तेल का बहुत ज्यादा उत्पादन है. हम उन्हें तेल बेचेंगे और शायद कम कीमत पर भी बेचेंगे.’
क्या चीन सच में ईरान को दे रहा हथियार?
सीएनएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन अगले कुछ हफ्तों में ईरान को कंधे से दागे जाने वाले एंटी-एयर मिसाइल सिस्टम (MANPADS) भेज सकता है और इनकी चीनी पहचान छुपाने के लिए चीन तीसरे देशों के जरिए भेजा जा सकता है. जब इस पर ट्रंप से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘अगर चीन ऐसा करता है, तो उसे बड़ी मुश्किल होगी.’

