अमेरिकी और इजरायली सेनी ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़ा हमला किया है। अटैक के बाद प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कुछ समय पहले संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किए हैं। हमारा उद्देश्य ईरानी शासन से उत्पन्न होने वाले खतरों को समाप्त करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है। यह शासन क्रूर और बेहद निर्मम लोगों का समूह है। इसकी खतरनाक गतिविधियां सीधे तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका, हमारी सेनाओं, विदेशों में स्थित हमारे सैन्य अड्डों और दुनिया भर में हमारे सहयोगियों के लिए खतरा हैं।
अपने हथियार डालें ईरानी सैनिकः ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान धमकी देते कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों, आर्म्ड फोर्सेज़ और सभी पुलिस वालों से मैं आज रात कहता हूं कि आपको सरेंडर कर देना चाहिए और पूरी इम्यूनिटी लेनी चाहिए, वरना, मौत का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान अपने हथियार डाल दे वरना उसकी मिसाइलों को मिट्टी मिला दिया जाएगा।
ट्रंप ने कहा कि मैं ईरान के लोगों से कहना चाहता हूं कि तुम्हारी आज़ादी का समय आ गया है। सुरक्षित रहो। अपना घर मत छोड़ो। बाहर बहुत खतरा है। हर जगह बम गिरेंगे। जब हमारा काम खत्म हो जाए, तो अपनी सरकार संभाल लेना। यह तुम्हें ही लेनी होगी। कई सालों से, तुमने अमेरिका से मदद मांगी है, लेकिन तुम्हें कभी नहीं मिली। कोई भी प्रेसिडेंट वह करने को तैयार नहीं था जो मैं आज रात करने को तैयार हूं। अब तुम्हारे पास एक ऐसा प्रेसिडेंट है जो तुम्हें वह दे रहा है जो तुम चाहते हो।

