Baba Vanga Prediction

ट्रंप के फैसले और बाबा वेंगा की चेतावनी से मचा हड़कंप!

वर्तमान समय पर गौर किया जाए तो ऐसा लग रहा है कि, वैश्विक तनाव बढ़ने के बीच 2026 की शुरुआथ हो चुकी है. जहां एक तरफ ईरान में हजारों नागरिक अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर चुकी है. वहीं, दूसरी ओर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अमेरिकी सरकार के गिरफ्त में है. अब हाल ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खरीदने का मन बनाया है, जो करीब 57 हजार की आबादी वाला एक स्वायत्त डेनिश इलाका है. भू राजनीतिक विवाद को देखते हुए बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच होते नजर आ रही है.


कई चर्चित भविष्यवाणियां करने वाली बुल्गारियाई ज्योतिष बाबा वांगा जिन्होंने 9/11 और कोविड-19 की चेतावनी दी थी, उन्होंने साल 2026 में तीसरे विश्व यु्द्ध की शुरुआत की भविष्वाणियां की हैं. उन्होंने साल 2026 को युद्ध और विनाश का साल करार दिया था.


बीते दिन बुधवार को अमेरिका ने ऐलान किया कि, उसने उत्तरी अटलांटिक महासागर में रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर M/V BELA 1 को जब्त कर लिया है. इस कार्रवाई को अमेरिकी तटरक्षक युद्धपोत द्वारा कई हफ्तों तक पीछा करने के बाद की गई है, जब टैंकर वेनेजुएला के नजदीक प्रतिबंधित तेल टैंकरों की अमेरिकी नाकाबंदी से दो हफ्ते से ज्यादा समय तक बच निकला था. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में अटकलें लगाई जा रही हैं कि, अमेरिका द्वारा की गई ये कार्रवाई वैश्विक संघर्ष के शुरुआत होने का संकेत है. वहीं, कुछ अन्य नेटिजन्स का मानना है कि, ट्रंप के सिर पर तीसरे विश्व युद्ध का भूत सवार है.


बीते 3 जनवरी 2026 को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा था कि, अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के अंदर गुप्त सैन्य अभियान चलाए थे, जिसके परिणामस्वरूप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिया गया है.


अपनी इस घोषणा में ट्रंप ने कहा था कि, राजनीतिक परिवर्तन होने तक वेनेजुएला का शासन अमेरिका के नियंत्रण में रहेगा. उन्होंने अपने बयान में इस बात की ओर संकेत दिया कि, वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 50 मिलियन बैरल तेल भेजेगी. इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि, वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को प्रतिबंधित तेल के 30 से 50 मिलियन बैरल देगी.


डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कोलंबिया और वहां के नेताओं को चेताया है कि, वे क्यूबा का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ट्रंप ने राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को लेकर कहा कि, कोलंबिया बेहद बीमार देश है, जिसपर एक बीमार व्यक्ति शासन कर रहा है. उसे अमेरिका को कोकीन बेचना पसंद है, और अब वह ऐसा अधिक समय तक नहीं कर पाएगा. ट्रंप विभिन्न मुद्दों पर कई अन्य देशों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है.


डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कोलंबिया और वहां के नेताओं को चेताया है कि, वे क्यूबा का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ट्रंप ने राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को लेकर कहा कि, कोलंबिया बेहद बीमार देश है, जिसपर एक बीमार व्यक्ति शासन कर रहा है. उसे अमेरिका को कोकीन बेचना पसंद है, और अब वह ऐसा अधिक समय तक नहीं कर पाएगा. ट्रंप विभिन्न मुद्दों पर कई अन्य देशों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1