मणिपुर में दो बच्चों की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण, ट्रकों में लगाई आग, कई जिलों में इंटरनेट बंद
मणिपुर की राजधानी इम्फाल समेत सूबे के 5 जिलों में हिंसक घटना के बाद हालात बिगड़ गए हैं। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इम्फाल वेस्ट, इम्फाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। यह प्रतिबंध मंगलवार दोपहर 2 बजे से लागू किया गया। […]









