west bengal

निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा! मलबे में 40 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका, 13 लोगों को किया गया रेस्क्यू

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से आज (बुधवार को) बड़ा हादसा हो गया है। यहां मलबे में 40 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यहां पहली मंजिल पर छत बनाने का काम चल रहा था, तभी अचानक लोहे से बना स्ट्रक्चर गिर गया, जिससे हादसा हो गया। अभी तक 13 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

मलबे में 40 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका
हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग मलबे में फंसे हैं। आशंका है कि 40 से ज्यादा लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। सेना और दमकलकर्मी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। गैस कटर से स्ट्रक्चर काटकर लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश चल रही है। तारातला में घटनास्थल पर मलबा हटाने के लिए क्रेनें लगाई गई हैं।

लोहे के बीम और कंक्रीट का मलबा मजदूरों पर गिरा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जब अचानक निर्माणाधीन छत गिरी, तो उस वक्त कई मजदूर बिल्डिंग के अंदर ही काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में लोहे के बड़े बीम और कंक्रीट का मलबा नीचे मजदूरों पर आ गिरा, जिससे मजदूर मलबे के नीचे ही दब गए।

वीडियो में दिखा भयानक मंजर
हादसे के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स किसी को फोन पर कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि सर जल्दी से आदमी भेजिए, यहां कई लोग मलबे में दबे हैं। कई लोगों की मौत हो गई है। इस वीडियो में लोहे के बड़े-बड़े बीम और कंक्रीट का मलबा गिरा हुआ दिखाई दे रहा है।

मंत्री डॉ. इंद्रनील खान ने TMC पर फोड़ा ठीकरा
पश्चिम बंगाल के मंत्री डॉ. इंद्रनील खान मौके पर पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना पर मंत्री ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को बचाना है। सभी बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। यह सब अवैध है, जिसका निर्माण तब हुआ था जब TMC सत्ता में थी।’

रेस्क्यू के लिए बुलाई जा रहीं और टीमें
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल पुलिस का आपदा प्रबंधन समूह, तारातला में उस जगह पर मौजूद है, जहां निर्माणाधीन गोदाम की छत ढह गई है। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए और टीमें बुलाई जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1