आज बदल सकता है मौसम का मिजाज

राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में शुक्रवार शाम मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम भी खराब होने के आसार बन रहे हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। मौसम में होने वाला यह बदलाव प्रदेश के किसानों के लिए नई मुसीबत लेकर आने वाला है क्योंकि इन दिनों गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है।

तमाम किसानों की कटी हुई फसल खलिहानों में पड़ी हुई है। वहीं आंधी-पानी से किसानों को नुकसान हो सकता है। बुधवार को दक्षिणी-पश्चिम मानसून के पहले दीर्घकालिक पूर्वानुमान के बारे में मौसम निदेशक ने बताया कि इस बार मानसून का पैटर्न थोड़ा बदला हुआ रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1