आज लॉन्च होगा देश में बना पहला सोशल मीडिया ऐप ‘Elyments’

भारत चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बाद जहां भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप को बैन कर दिया है। वहीं अब देश में बैन हुए चीनी ऐप्स की भरपाई करना भी जरूरी हो गया है। अब भारत ने ऐप और सोशल मीडिया के मामले में भी आत्मनिर्भर बनने की कवायद भी शुरू कर दी है। भारत में बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक सोशल मीडिया यूजर की संख्या देश में 50 करोड़ से भी ज्यादा है। इसके बावजूद सोशल मीडिया के बाजार में विदेश कंपनियों का बोलबाला है। लेकिन अब देश में पहला स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप लॉन्च होने वाला है। बता दें आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहले देसी सोश मीडिया ऐप अलाइमेंट्स यानी Elyments को लॉन्च करेंगे। भारत में बने इस सोशल मीडिया ऐप में खासतौर पर डेटा प्रिवेसी को प्रमुखता दी गई है। जिससे इस ऐप को यूज करने वाले उपभोक्ताओं की पर्सनल डाटा सिक्योर रहे।

आपको बता दें आज अलाइमेंट्स ऐप के लॉन्चिंग कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी मौजूद रहेंगे। ऐप लॉन्चिंग के समय योगगुरु रामदेव, अयोध्या राम रेड्डी भी मौजूद रहने की खबर है। Elyments ऐप में यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि ये ऐप पहले से ही प्ले स्टोर पर मौजूद है लेकिन अब इस ऐप की आधिकारिक लॉन्चिंग की जा रही है। ये ऐप 8 भाषाओं में उपलब्ध होगा और इसमें ऑडियो-विडियो कॉलिंग की भी सुविधा दी जाएगी।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1