प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी NCC की रैली में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी सलामी गारद के निरीक्षण के साथ-साथ NCC कैडट्स की परेड भी देखेंगे। इसके अलावा NCC कैडेट्स सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। साथ ही कला, संगीत और साहसिक करतब भी प्रस्तुत करेंगे। सूत्रों की माने तो आज के तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिभाशाली NCC कैडट्स को पुरस्कृत कर उन्हें संबोधित करेंगे। NCC कैडट्स के प्राकृतिक आपदाओं के समय उनके द्वारा किए गए बचाव और राहत कार्यो और स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने में उनके प्रयासों की सराहना भी करेंगे।

