Bihar Assembly Election 2020

बिहार का रण: आज बिहार में पीएम मोदी की तीन रैलियां-जानिए समय सारणी

बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले में प्रधानमंत्री Narendra Modi की पहली रैली आज यानी शुक्रवार को 11.30 बजे सासाराम में और इसके बाद गया व भागलपुर में होगी। पहले दिन 3 अलग-अलग चुनावी रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री करीब पौने 7 लाख लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे, जबकि तीनों सभाओं में अलग-अलग जगहों पर 90 हजार लोग मौजूद रहेंगे। बिहार में अपने कार्यक्रम को लेकर PM ने गुरवार को एक ट्वीट भी किया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बिहार के अपने भाइयों और बहनों के बीच रहने का अवसर मिलेगा। सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित करूंगा। इस दौरान NDA के विकास के एजेंडे को जनता-जनार्दन के सामने रखूंगा और उनसे अपने गठबंधन के लिए आशीर्वाद मांगूंगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में होने वाली चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री Nitish Kumar और अन्य घटक दलों के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री Nitish Kumar सासाराम व भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री Narendra Modi की 28 अक्टूबर को दरभंगा में होने वाले कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रतिनियुक्त किए गए अफसरों में सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उपेंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे शैलेश कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग में परियोजना पदाधिकारी बुद्ध प्रकाश तथा सूचना प्रावैधिकी विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी विशाल आनंद शामिल है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi शुक्रवार को बिहार में कांग्रेस और राजद प्रत्याशियों के पक्ष में 2 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली चुनावी रैली नवादा के हिसुआ में जबकि दूसरी रैली भागलपुर के कहलगांव में होगी। राहुल गांधी की हिसुआ में होने वाली पहली रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल रहेंगे।


बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली ग्रैंड यूनाइटेड सेक्युलर फ्रंट के उम्मीदवारों के समर्थन में रोहतास और कैमूर में चुनावी सभाएं करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1