तिग्मांशू धूलिया की भतीजी के साथ ट्रेन में छेड़छाड़

बॉलीवुड फिल्ममेकर तिग्मांशू धूलिया की भतीजी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तिग्मांशू धूलिया की भतीजी के साथ नशे में धुत 4 लड़कों ने बेंगलुरु ट्रेन में छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने ट्विटर के सहारे ही पुलिस वालों से मदद की गुहार भी लगाई। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे की हेल्पलाइन नंबर जवाब नहीं दे रहा है।

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन तिग्मांशु ने एक के बाद एक कुल तीन ट्वीट किए। उन्होंने ट्विटर के ज़रिए गुहार लगाते हुए लिखा, ‘मेरी भतीजी उद्यान एक्सप्रेस से बेंगलुरु के लिए सफर कर रही है। उसकी सीट का नंबर B3 है। वहां उसे नशे में घुत चार लड़के परेशान कर रहे हैं। उन्होंने ने ये भी लिखा कि रेलवे की कोई भी हेल्पलाइन नंबर्स रिस्पॉन्ड नहीं कर रही है। वह डरी हुई है। कोई उसकी मदद कर सकता है।

तिग्मांशु के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सक्रिय हो गए। कुछ ने इंडियन रेलवे को टैग किया। वहीं, एक यूजर ने मंत्री पीयूष गोयल और मंत्रालय को टैग करके मदद की गुहार लगाई। कुछ ऐसे यूजर्स ने भी रिस्पॉन्ड किया, जो उस वक्त ट्रेन में मौजूद होने का दावा कर रहे थे। इसके बाद तिग्मांशु ने दूसरा ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा, ‘इस तरीके से प्रतिक्रिया देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आभारी हूं। कोई भी हेल्पलाइन नंबर काम नहीं आया। लेकिन इसके बाद जैसा कि भारत में होता है, मैंने जुगाड़ किया। पुलिसवाले आ गए हैं और वह अब सुरक्षित है।’ इस ट्वीट पर रेलवे ने जवाब देते हुए खेद प्रकट किया है।

ऐसे में तिग्मांशू धूलिया ने एक और ट्वीट करते हुए पुलिस वालों को का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं पुलिस और संबंधित विभाग को तुंरत कार्रवाई करने के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगा। लेकिन अब भी मैं कहूंगा कि हेल्पलाइन नंबर्स किसी काम के नहीं हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1